सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaipur-Rewari train will be cancelled on May 10 due to RUB construction.

Rewari News: आरयूबी निर्माण के चलते 10 मई को जयपुर-रेवाड़ी ट्रेन रहेगी रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jaipur-Rewari train will be cancelled on May 10 due to RUB construction.
विज्ञापन
रेवाड़ी। जयपुर मंडल में अलवर-महवा स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 116 (कालीमोरी फाटक अलवर) पर रेलवे अंडरपास (आरयूबी) निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के लिए 10 मई को ब्लॉक लिया जाएगा जिससे जयपुर रेवाड़ी ट्रेन रद्द रहेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक के कारण 10 मई को जयपुर-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित व सुगम होने की उम्मीद है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed