फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   258 accused have been arrested in criminal cases.

Rewari News: आपराधिक मामलों में 258 आरोपियों को किया जा चुका गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
258 accused have been arrested in criminal cases.
रेवाड़ी। पुलिस ने जून में चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न आपराधिक मामलों में 258 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पांच हजार रुपये का इनामी और सात उद्घोषित अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब और चोरी के वाहन भी बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की जारी विज्ञप्ति के अनुसार जून में साइबर ठगी के मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अवैध हथियार रखने के नौ मामलों में 10 आरोपियों से चार देशी कट्टे, पांच देशी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए गए। वहीं तीन मामलों में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14.57 ग्राम स्मैक और 82 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

अवैध शराब के कारोबार में छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 178 बोतल देशी शराब, आठ बोतल अंग्रेजी शराब और आठ बोतल बीयर बरामद की गई। जुआ और सट्टा के तीन मामलों में 10,850 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने करीब 2.80 लाख रुपये कीमत की सात चोरी की गई बाइक बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गृहभेदन और चोरी के मामलों में एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा करीब 1.99 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के दौरान पुलिस ने 82 लापता लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। इनमें 31 नाबालिग और 51 महिला-पुरुष शामिल हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई करते हुए ब्लैक फिल्म, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीड और ट्रिपल राइडिंग समेत विभिन्न मामलों में चालान किए गए तथा 361 वाहन जब्त किए गए। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed