फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   82 officers and employees honored for outstanding work in the first phase of the census.

Rewari News: जनगणना के पहले चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 82 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
82 officers and employees honored for outstanding work in the first phase of the census.
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करते डीसी अभिषेक मीणा। स्त्रोत :
रेवाड़ी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में गृह सूचीकरण और आवास जनगणना (एचएलओ) का सराहनीय कार्य करने वाले 82 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रगणकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में जनगणना कार्य के पहले फेज के लिए लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सटीक डेटा एकत्रित किया है, जिससे यह कार्य समय से पहले संपन्न हो पाया। उनकी मेहनत से ही जिला ने इस कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके आधार पर ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला में एक मई से 30 मई तक जनगणना के पहले फेज का कार्य समय से पहले संपन्न कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी मेहनत के साथ कार्य किया। उन्होंने आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी तरह की निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी सरकारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

डीसी ने मास्टर ट्रेनर डॉ. सुनील कुमार, चार्ज अधिकारी नेहा यादव के अलावा 12 फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर व एन्यूमेरेटर सहित 82 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. सत्यवीर नाहड़िया व जिला कोऑर्डिनेटर अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed