फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees offered prayers to the 12 Jyotirlingas of Shiva installed in the temple.

Rewari News: मंदिर में स्थापित हुए शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers to the 12 Jyotirlingas of Shiva installed in the temple.
रेवाड़ी। अजय नगर की रेलवे कॉलोनी में स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव के बारह ज्योर्तिलिंगों की स्थापना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

सभी 12 ज्योर्तिलिंगों की स्थापना देश के विभिन्न ज्योर्तिलिंगों से लाई गई पवित्र मिट्टी से की गई। अब श्रद्धालु एक ही स्थान पर भगवान शिव के सभी बारह ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

स्थापना समारोह के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान में श्रद्धालुओं नेभाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत सुबह 11 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव युवा मंडल एवं सर्व मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रेवाड़ी के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी शिव भक्त आयोजन में शामिल हुए। मंदिर संयोजक पवन पंडित ने बताया कि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना रेवाड़ी के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजू गौड़, तिलक शर्मा, विजय कुमार, सुधीर कुमार, रोहतास ठेकेदार, महेंद्र कुमार, संजय मीणा, ओमप्रकाश, सुरेश खरेरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed