सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission process begins in Model Sanskriti Schools, applications will be accepted till April 15

Rewari News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल तक होंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins in Model Sanskriti Schools, applications will be accepted till April 15
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन किए जाएंगे। राज्य में 218 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं जिनमें से 165 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं। अन्य में संबद्धता प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos

इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय अपनी स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर उपलब्ध कमरों और सुविधाओं के आधार पर सीटों का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा एक को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में दाखिला केवल खाली सीटों के आधार पर ही लिया जाएगा। कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश तभी संभव होगा जब सीटें उपलब्ध होंगी। कक्षा 11 में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस संबंध में शिक्षा निदेशालय पंचकूला की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली में केवल अंग्रेजी माध्यम में दाखिला दिया जाएगा। प्रति सेक्शन अधिकतम 30 विद्यार्थियों की सीमा निर्धारित की गई है।
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हिंदी माध्यम का सेक्शन नहीं खोला जाएगा। विद्यालयों में सेक्शन की संख्या उपलब्ध संसाधनों के आधार पर तय की जाएगी।

आरक्षण और फीस की स्पष्ट व्यवस्था
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं जिसमें अनुसूचित जाति, बीसी ए, बीसी बी, दिव्यांग और अन्य जरूरतमंद वर्ग शामिल हैं। विद्यालय विकास निधि के तहत एकमुश्त पंजीकरण शुल्क 1 से 5 कक्षा के लिए 500 रुपये और 6 से 12 कक्षा के लिए 1000 रुपये रखा गया है। वहीं मासिक शुल्क कक्षा के अनुसार 200 से 500 रुपये तक निर्धारित किया गया है। हालांकि 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले और दिव्यांग छात्रों से यह शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बालवाटिका कक्षा शुरू करना अनिवार्य
प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका कक्षा शुरू करना अनिवार्य किया गया है। इसमें बच्चों के नामांकन की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है और फिलहाल इस कक्षा के लिए कोई फीस भी नहीं ली जाएगी। विभाग ने अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
दाखिले के लिए अभिभावकों को जन्मप्रमाण पत्र, निवास प्रमाण (आधार या परिवार पहचान पत्र) और निर्धारित आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन पत्र स्कूल द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। दस्तावेजों के अभाव में भी बच्चों को अस्थायी प्रवेश देकर 30 दिन का समय दिया जाएगा।
-
ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
दाखिला प्रक्रिया 15 अप्रैल तक चलेगी। 16 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा और 17 अप्रैल को प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला लिया जाएगा। सीटें खाली रहने पर 18 अप्रैल से दाखिले का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed