{"_id":"6adcf12f788b7c934e0460af","slug":"application-process-for-good-governance-awards-to-begin-on-november-1-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-247680-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड गवर्नेंस पुरस्कार के लिए एक नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड गवर्नेंस पुरस्कार के लिए एक नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया : डीसी
Sat, 24 Oct 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 शुरू की है। इसके तहत राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 51 हजार रुपये और जिलास्तर पर चयनित कर्मचारियों को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के तहत राज्य स्तर पर दो श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राज्य फ्लैगशिप पुरस्कार और राज्य पुरस्कार शामिल हैं।
दोनों श्रेणियों में अधिकतम पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए जा सकेंगे। राज्य स्तर के पुरस्कार विजेताओं को 51 हजार रुपये प्रति सदस्य की दर से नकद राशि मिलेगी। साथ ही, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रशस्ति पत्र की प्रति संबंधित प्रशासनिक सचिव के माध्यम से कर्मचारी की सर्विस बुक में भी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
कोई कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार सदस्यों की टीम के रूप में आवेदन कर सकता है। टीम के प्रत्येक सदस्य को समान राशि प्रदान की जाएगी, चाहे उसका पद या रैंक कुछ भी हो।
इस योजना का लाभ हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशनों, समितियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।
इसमें ग्रुप-ए, बी, सी और डी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा अधिसूचना में निर्धारित विभिन्न माध्यमों से नियुक्त संविदात्मक कर्मचारियों को भी पात्रता दी गई है। पुरस्कार के लिए आवेदन निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना अनिवार्य होगा।