{"_id":"6a3bd79e71defc57320e4197","slug":"application-process-for-national-teachers-awards-begins-rewari-news-c-198-1-fth1001-240759-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन स्व-नामांकन पोर्टल खोल दिया गया है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 13 जुलाई तक आवेदन पत्र को अंतिम रूप देकर जमा करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पिछले दो वर्षों से जिले से किसी भी शिक्षक को यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त नहीं हो सका है जबकि हर साल जिले से लगभग पांच से सात शिक्षक इस पुरस्कार के लिए आवेदन करते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।
पात्रता के अनुसार केवल मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के नियमित शिक्षक और प्राचार्य ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम 10 वर्ष की नियमित सेवा अनिवार्य है। संविदा शिक्षक, शिक्षा मित्र और ट्यूशन आधारित कार्य करने वाले शिक्षक इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसमें शिक्षकों को अपने कार्यों का विस्तृत पोर्ट फोलियो, दस्तावेज, फोटो और वीडियो अपलोड करने होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश से अधिकतम 50 शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाएगा जबकि हरियाणा से अधिकतम तीन शिक्षकों के नाम आगे भेजे जा सकेंगे।
शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्य शिक्षा विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस पुरस्कार का व्यापक प्रचार करें और समय पर चयन समितियों का गठन सुनिश्चित करें, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।
इंसेट
चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन
पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया पारदर्शी और बहु स्तरीय है। इसमें कुल 100 अंकों का मूल्यांकन मैट्रिक्स अपनाया गया है। पहले चरण में जिला और राज्य स्तर पर आवेदनों की भौतिक जांच और मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन एक स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को अपनी उपलब्धियों पर 1500 शब्दों का विवरण और 10 मिनट की प्रस्तुति देनी होगी। कुल अंकों में से 10 अंक वस्तुनिष्ठ मापदंडों (उपलब्धियां, उपस्थिति) के लिए हैं जबकि 90 अंक शिक्षण में नवाचार, आईसीटी का उपयोग और सामुदायिक जुड़ाव जैसे प्रदर्शन आधारित कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।