{"_id":"6a3bdea5fabad8f36b0e67c4","slug":"information-provided-on-modern-and-eco-friendly-agricultural-techniques-rewari-news-c-198-1-rew1001-240767-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीक की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीक की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते कृषि अधिकारी। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इफको की तरफ से नैनो उर्वरकों पर आधारित कृषि अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्र प्रतिनिधि आशीष पंवार ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल यादव ने फसलों में नैनो उर्वरकों से मिले सकारात्मक परिणामों की जानकारी दी। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक हितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। मुख्य प्रबंधक (कृषि सेवाएं) डॉ. निरंजन सिंह और मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. तरुणेन्दु सिंह ने नैनो उर्वरकों को भविष्य की टिकाऊ और लाभकारी कृषि के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा के वरिष्ठ संयोजक डॉ. कपूर सिंह ने किसानों तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचाने में केवीके की भूमिका पर जोर दिया। गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ईश्वर जाखड़ ने किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जबकि मुख्य प्रबंधक मयंक सिंह परिहार ने जैव उर्वरकों के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि उप निदेशक कृषि डॉ. जितेंद्र अहलावत ने कहा कि नैनो उर्वरक कृषि लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में कपिल कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।