सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness campaign for the conservation of the Sahibi River intensified.

Rewari News: साहबी नदी के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign for the conservation of the Sahibi River intensified.
मसानी गांव में बैठक के दौरान एकत्रित लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


रेवाड़ी। मसानी बैराज के गंदे पानी और साहबी नदी के संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में द्वितीय चरण की जन चेतना और पदयात्रा 28 जून को निकाली जाएगी। तैयारियों को लेकर मास्टर धर्मपाल निखरी की अध्यक्षता में मसानी गांव में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
अभियान के संयोजक सेवानिवृत्त रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि पदयात्रा 28 जून को सुबह 6 बजे भटसाना से शुरू होकर खरखड़ा, खलियावास, खटावली, सूरजपुरा, सुनारिया, ततारपुर और बुडाना चौक तक पहुंचेगी। इस दौरान मीरपुर, तुर्कियावास, बुडाना और बुढ़ानी सहित कई गांवों के लोग भी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसानों की उन समस्याओं पर भी चर्चा की गई जिनकी जमीनों में लंबे समय से पानी भरा है। जलभराव के कारण कई किसान समय पर फसलों की बिजाई नहीं कर सके हैं। ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग का समर्थन किया। बैठक में विभिन्न गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed