पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP issues notices to Mandal Presidents for absence from the Bawal event.

Rewari News: बावल के कार्यक्रम में गैरहाजिरी पर मंडल अध्यक्षों को भाजपा ने दिया नोटिस

Mon, 06 Jul 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP issues notices to Mandal Presidents for absence from the Bawal event.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और तीनों विधायकों की गैर मौजूदगी का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भाजपा ने इस मामले में कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे मंडल अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि बावल में हुए महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी के बावजूद बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहना अनुशासन और जिम्मेदारी के खिलाफ है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

30 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री, सांसद, तीनों विधायक, जिला परिषद चेयरमैन, नगर परिषद एवं पालिका चेयरमैन सहित कई संगठनात्मक पदाधिकारी भी शामिल नहीं हुए थे। इस घटनाक्रम को पार्टी में अनुशासनहीनता और आंतरिक असंतोष के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ नेताओं की उपस्थिति और कुछ की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। एक दिन बाद कुछ विधायकों की मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात ने भी मामले को और तूल दे दिया है।

संगठन इस पूरे मामले की गहन समीक्षा कर रही है और कई स्तरों पर बैठकों का दौर जारी है। फिलहाल यह मामला प्रदेश की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed