पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Painting and speech competitions held on Dr. Syama Prasad Mookerjee's birth anniversary.

Rewari News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हुईं चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं

Tue, 07 Jul 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Painting and speech competitions held on Dr. Syama Prasad Mookerjee's birth anniversary.
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी
खोल। मेरा युवा भारत की ओर से पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने विद्यार्थियों से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। पीटीआई अशोक कुमार ने युवाओं को सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रणजीत सिंह, ईश्वर सिंह, पूजा रानी, विनय राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed