{"_id":"6a4bfb8319438d866c073970","slug":"woman-chopped-three-pieces-two-parts-dumped-black-polythene-bags-chopper-been-purchased-for-crime-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: महिला के तीन टुकड़े किए, दो हिस्से दो किमी के दायरे में फेंके; खरीदकर लाया था काली पॉलिथीन और गड़ासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला के तीन टुकड़े किए, दो हिस्से दो किमी के दायरे में फेंके; खरीदकर लाया था काली पॉलिथीन और गड़ासा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:00 AM IST
सार
Varanasi News: जौनपुर में वाराणसी की रहने वाली महिला की मोबाइल चैट को लेकर विवाद में हत्या कर दी गई। आरोपी, मूल रूप से गुजरात निवासी, ने गला रेतने के बाद शव के तीन टुकड़े कर दिए। शव का पैर फेंकने जाते समय वह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
1 of 10
इसी जगह मिली थी रेशमा खां उर्फ सना की लाश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोबाइल फोन पर चैट न दिखाने के विवाद में वाराणसी के राजा तालाब क्षेत्र के कोइलीपुल तिनकेड़वा गांव की रेशमा खां उर्फ सना (38) की आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव के तीन टुकड़े (शरीर, हाथ और पैर) कर दिए थे। इसके बाद मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास दो किलोमीटर के दायरे में शव के दो हिस्से फेंक दिए थे। रविवार की सुबह करीब 7 बजे जंबो काली पॉलिथीन में शव का एक हिस्सा मिलने पर सनसनी फैल गई थी।
2 of 10
जांच-पड़ताल को पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
देर रात 11:50 बजे हत्यारोपी हेमल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी रेशमा के पैर फेंकने बाइक से जा रहा था। पुलिस के अनुसार, हेमल ने 18 हजार रुपये के वेतन पर रेशमा की नौकरी लगवाई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। बीच-बीच में तीन बच्चों की मां रेशमा वाराणसी स्थित अपने घर भी जाती थी।
3 of 10
माैके पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम शव की शिनाख्त और वांछित की तलाश में जुटी थी। सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी तेजी से रामनगर गांव की सड़क की तरफ भागा। खुद को घिरता देख आरोपी नदी की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप।
- फोटो : संवाद
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) मड़ियाहूं की टीचर्स कॉलोनी में रहता है। वह मूल रूप से गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेशमा खां उर्फ सना की हत्या की है।
विज्ञापन
5 of 10
रेशमा खां उर्फ सना का पति।
- फोटो : संवाद
सोते समय चाकू से रेता था गला, फिर गड़ासे से काटा, दो किलोमीटर के बीच फेंके दो हिस्से
सीओ के मुताबिक हेमल खखरिया ने बताया कि वह चार जुलाई को रेशमा खां उर्फ सना को वाराणसी से अपने किराये के कमरे टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं लेकर आया था। वहां मोबाइल पर चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। गुस्से में उसने सोते समय चाकू से सना की गला रेतकर हत्या कर दी। घनी आबादी के बीच शव को ठिकाने लगाने के डर से उसने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से रेशमा के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को उसने रानीपुर बाईपास पर फेंका। अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंका। पुलिस ने पांच जुलाई को फेंकी गई पॉलिथीन से अन्य अंग बरामद कर लिए। दोनों स्थान की दूरी दो किलोमीटर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।