15 दिन की देरी से पहुंचे मानसून ने काशी पर मेहरबानी बरसाई। जिले के तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को जिले में करीब 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बादल भी गरजते रहे। एक ही दिन में अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
UP: वाराणसी में 50 मिमी बारिश से एक दिन में 6 डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से राहत; 30 किमी प्रति घंटे से चली हवा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:33 AM IST
सार
Varanasi Weather: वाराणसी में 50 मिमी बारिश से मौसम सुहावना हो गया और एक दिन में तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिर गया। सोमवार को सुबह 10 बजे तक और शाम छह बजे के बाद अच्छी बारिश हुई। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बीच अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन