{"_id":"6a746ba7277e900f7705744b","slug":"bjp-workers-welcomed-the-sant-ravidas-kalash-yatra-rewari-news-c-198-1-rew1001-243164-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संत रविदास कलश यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संत रविदास कलश यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Thu, 06 Aug 2026 04:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। संत शिरोमणि रविदास जयंती की स्मृति में गुरुग्राम से निकाली गई कलश यात्रा का धारूहेड़ा पहुंचने पर भाजपा जिला टीम और स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने किया। यात्रा का शुभारंभ गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने डॉ. पोपली को पवित्र कलश सौंपकर किया था।
धारूहेड़ा पहुंचने पर नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा और मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि यह पवित्र कलश बनारस से लाया गया है, जो संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश का प्रतीक है। इसके बाद कलश को स्थानीय शिव मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
डॉ. पोपली ने कहा कि बनारस से लाई गई पवित्र मिट्टी को जिले के प्रत्येक गांव, ब्लॉक, मंडल और मंदिर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि संत रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचें और युवा पीढ़ी उनके जीवन व शिक्षाओं से प्रेरणा ले सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, डॉ. कमल निम्बल, जितेंद्र वाल्मीकि, रोहताश वाल्मीकि, संजय बड़गुर्जर, राजेश रानी बिडलान, शशि बाला सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।