फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers' strike had a mixed impact.

Rewari News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मिला-जुला रहा असर

Thu, 06 Aug 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike had a mixed impact.
संजय पार्क में आयोजित आम सभा में उप​स्थित सफाई कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की वीरवार को हुई हड़ताल का शहर में मिला-जुला असर रहा। हड़ताल के कारण कई क्षेत्रों में नियमित सफाई कार्य प्रभावित हुआ। सड़कों और बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए।
नगर परिषद में करीब 250 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से लगभग 115 कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जबकि शेष ने काम जारी रखा। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कई वार्डों में समय पर कूड़ा नहीं उठ सका। इससे लोगों को परेशानी हुई और कई स्थानों पर गंदगी फैलती दिखी। बारिश के बाद जलभराव की समस्या पहले से थी। कूड़ा न उठने से नालियों और सड़कों किनारे गंदगी जमा हो गई। बाजारों और रिहायशी इलाकों में लोगों ने जल्द समाधान की मांग की। नगर परिषद ने उपलब्ध कर्मचारियों से आवश्यक स्थानों पर सफाई कराने का प्रयास किया, पर कर्मचारियों की कमी के कारण व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने शाम को बैठक की। यह बैठक संजय पार्क में जिला प्रधान ईश्वर गोडवाल की अध्यक्षता में हुई। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रेवाड़ी नगर परिषद के कर्मचारी 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल 13 मई के समझौते को लागू न करने के विरोध में है। नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि 8 अगस्त तक मानी गई सभी मांगों के संबंध में पत्र जारी किए जाएं, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
नई कार्यकारिणी का चुनाव
इसी बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ की रेवाड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। यह चुनाव जिला प्रधान ईश्वर गोडवाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। शिवा को प्रधान, घनश्याम को वरिष्ठ उपप्रधान और अनीता देवी को उपप्रधान चुना गया। प्यारेलाल सचिव, रमेश कुमार कोषाध्यक्ष, सागर प्रेस सचिव और मीनू संगठन सचिव बने। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर राज्य उपप्रधान बसंत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed