पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP's infighting exposed to the public: Captain Ajay Singh

भाजपा की गुटबाजी जनता के सामने आई : कैप्टन अजय सिंह

Mon, 06 Jul 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP's infighting exposed to the public: Captain Ajay Singh
रेवाड़ी। बावल में आयोजित खेत बचाओ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के उपस्थित नहीं होने पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी जनता के सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री खुद दक्षिण हरियाणा आए थे। यह क्षेत्र के लिए बड़ी विकास परियोजनाओं, नई सौगातों और किसानों से जुड़े मुद्दों को सरकार के सामने रखने का सुनहरा अवसर था लेकिन राव इंद्रजीत सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके प्रभाव वाले जिले के तीनों भाजपा विधायक रेवाड़ी से लक्ष्मण यादव, कोसली से अनिल राव और बावल से डॉ. कृष्ण कुमार भी कार्यक्रम से दूर रहे। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की गुटबाजी अब खुलकर जनता के सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह का राजनीतिक इतिहास बताता है कि उनकी किसी भी मुख्यमंत्री के साथ लंबे समय तक नहीं बनी। कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल से उनके मतभेद रहे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे।
कहा कि भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भी टकराव की स्थिति बनी रही और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी वही स्थिति दिखाई दे रही है। व्यक्तिगत अहंकार और गुटबाजी का खामियाजा दक्षिण हरियाणा की जनता भुगत रही है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का विषय किसानों से जुड़ा था। यदि क्षेत्र के सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित होते तो सिंचाई परियोजनाओं, नहरों के विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने, फसलों के उचित दाम, ग्रामीण सड़कों, मंडियों के विकास तथा दक्षिण हरियाणा की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर सरकार से ठोस घोषणाएं करवाई जा सकती थीं। लेकिन भाजपा की आपसी खींचतान ने किसानों और आम जनता के हितों को पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed