{"_id":"69babc47d0ade188f20f25a6","slug":"chaitra-navratri-the-worship-of-the-mother-goddess-begins-today-with-ghatasthapana-rewari-news-c-198-1-rew1001-235275-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चैत्र नवरात्र...आज घट स्थापना से शुरू होगी मां की पूर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चैत्र नवरात्र...आज घट स्थापना से शुरू होगी मां की पूर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
फूलों से सजा माता का दरबार। संवाद
विज्ञापन
फोटो : 43
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चैत्र नवरात्र की शुरूआत आज भक्त घट स्थापना के साथ करेंगे। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। नवरात्र के पहले दिन माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की विधिपूर्वक आराधना की जाएगी। इसके लिए शहर के छोटे-बड़े देवी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।
बारा हजारी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, धारूहेड़ा चुंगी स्थित काली माता मंदिर, नई बस्ती स्थित मनसा देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल रहेगी। बारा हजारी स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद तिवारी ने बताया कि वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं, जिनमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्र होते हैं।
Trending Videos