Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Three Temples Targeted in Single Day in Rewari, Handiwork of Two Brothers; One Arrested
{"_id":"69bbd6009c3512eed90d5247","slug":"video-three-temples-targeted-in-single-day-in-rewari-handiwork-of-two-brothers-one-arrested-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में एक दिन में तीन मंदिरों को बनाया निशाना, सगे भाइयों का कारनामा; एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में एक दिन में तीन मंदिरों को बनाया निशाना, सगे भाइयों का कारनामा; एक गिरफ्तार
जिले में मंदिरों में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सीआईए ने एक आरोपी को काबू किया है। जांच में सामने आया है कि दो सगे भाइयों ने मिलकर 13 मार्च को एक ही दिन में तीन मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, जबकि उसके फरार भाई की तलाश जारी है।
मामले में जाडरा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में बने कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी से करीब 20 हजार रुपये नकद, लगभग आधा किलो चांदी का मुकुट, एक खाली गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि पहचान न हो सके।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीआईए टीम ने गुरुग्राम के खोड़ निवासी रोहित को गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
कहाड़ी में भी मंदिरों को बनाया निशाना
पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि जाडरा में वारदात के बाद आरोपी अपने भाई के साथ कार में सवार होकर कहाड़ी गांव पहुंचे। यहां आमने-सामने बने हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में दानपात्रों को निशाना बनाया गया। दोनों भाइयों ने वहां से करीब 40 हजार रुपये चोरी किए।
कहाड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हो गए, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। मामले की जांच सीआईए कोसली और रेवाड़ी को सौंपी गई थी। जांच के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किया गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।