फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Checkpoints set up at a total of 17 locations; 1,000 police personnel deployed.

Rewari News: कुल 17 स्थानों पर लगे नाके, एक हजार पुलिसकर्मी तैनात

Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Checkpoints set up at a total of 17 locations; 1,000 police personnel deployed.
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर छह अंतरराज्यीय नाकों सहित कुल 17 नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन नाकों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह रेवाड़ी की नई अनाज मंडी, बावल और कोसली में आयोजित होंगे। समारोह स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर धातु खोजी यंत्र लगाए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। समारोह स्थलों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के होटल, ढाबे, धर्मशाला और पीजी में बाहरी लोगों की पहचान के लिए लगातार जांच की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रख रही है। अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को देने और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed