फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tiranga Yatra taken out at Indira Gandhi University.

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out at Indira Gandhi University.
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह साढ़े 9 बजे सरदार पटेल भवन के सामने कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने तिरंगा फहराकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित रहते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यात्रा सरदार पटेल भवन से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंची। समापन अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार, प्राध्यापकों और अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. सतीश कुमार, अधिष्ठाता महाविद्यालय प्रो. दीपक गुप्ता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो. करण सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed