सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Civil court dismisses petition in power theft case

Rewari News: बिजली चोरी मामले में सिविल कोर्ट ने खारिज की याचिका

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Civil court dismisses petition in power theft case
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जोगिंद्री की अदालत ने बिजली चोरी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में वादी की याचिका खारिज कर दी है। यह मामला गांव चिमनावास निवासी सुभाष द्वारा दायर किया गया था जिसमें उन्होंने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जारी किए गए दो मेमो को अवैध और निरस्त घोषित करने की मांग की थी।
Trending Videos

वादी ने अदालत में दायर वाद में कहा था कि उनके पास घरेलू बिजली कनेक्शन है और वे नियमित रूप से बिलों का भुगतान करते रहे हैं। 11 जुलाई 2019 को निगम की ओर से उन्हें 72,458 रुपये का आकलन शुल्क और 10 हजार रुपये का कंपाउंडिंग शुल्क जमा कराने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादी का आरोप था कि उन्होंने किसी प्रकार की बिजली चोरी नहीं की और न ही मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने निगम पर गलत तरीके से कार्रवाई कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
वहीं निगम की ओर से अदालत में प्रस्तुत जवाब में कहा गया कि 9 जुलाई 2019 को जांच के दौरान पाया गया कि वादी दो कोर तार के माध्यम से सीधे सप्लाई लेकर घरेलू उपयोग कर रहे थे। जांच रिपोर्ट, फोटो और अन्य साक्ष्य अदालत में पेश किए गए। निगम ने दावा किया कि यह बिजली चोरी का स्पष्ट मामला था और नियमानुसार ही जुर्माना लगाया गया।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अदालत ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के विवादों के निस्तारण के लिए अधिनियम में विशेष प्रावधान और प्राधिकृत मंच निर्धारित हैं।
इसी आधार पर अदालत ने वादी की घोषणा और स्थायी निषेधाज्ञा संबंधी मांग को अस्वीकार करते हुए वाद खारिज कर दिया। हालांकि, संबंधित अधिनियम के तहत उपलब्ध उचित उपाय का लाभ उठाने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed