सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brother-in-law convicted misdeed of minor sister-in-law in Rewari sentenced to 20 years imprisonment

Rewari Crime: नाबालिग साली से दुष्कर्म का मामला, दोषी जीजा को 20 साल की कैद और 2.10 लाख का जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Feb 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़िता के मुताबिक 4 जून 2023 को वह अपनी बहन व जीजा के साथ हरिद्वार गई थी। वापस लौटते समय सोनीपत में एक किराये के मकान में रात को ठहरे थे। रात को उसके जीजा ने फिर से धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटने के बाद वह डर के कारण परेशान रहने लगी।

Brother-in-law convicted misdeed of minor sister-in-law in Rewari sentenced to 20 years imprisonment
फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता ने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी जीजा को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 2 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 2 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Trending Videos


एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 14 जून 2023 को जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि उसकी दो बहनों की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी तो छुट्टियों में वह अपनी बहन के घर गई थी। एक दिन उसकी बहन बाहर गई हुई थी और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके जीजा ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसके जीजा ने उसकी बहन को छोड़ने और उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण वह डर गई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद भी उसका जीजा कई बार उसे स्कूल के बाहर मिलता और संबंध बनाने के लिए दबाव डालता। जब वह 12वीं कक्षा में थी तो 1 जनवरी 2023 को स्कूल से घर आते समय उसके जीजा ने धमकी देकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और रेवाड़ी स्थित एक होटल में ले गया। होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह रोने लगी तो उसके पिता व भाई को जान से मारने और उसकी बहन को छोड़ने की धमकी दी।

सोनीपत में भी किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक 4 जून 2023 को वह अपनी बहन व जीजा के साथ हरिद्वार गई थी। वापस लौटते समय सोनीपत में एक किराये के मकान में रात को ठहरे थे। रात को उसके जीजा ने फिर से धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटने के बाद वह डर के कारण परेशान रहने लगी। परिवार के लोगों ने परेशान रहने का कारण पूछा तो नाबालिग ने अपनी मां को जीजा की हरकतों के बारे में बताया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था।

जांच के बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट की थी दाखिल
जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने अदालत में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए और पीड़िता सहित अन्य गवाहों के बयान भी दर्ज कराए। सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कैद और जुर्माना की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed