सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Suspicious death of the driver of the Zonal Officer in Kishanganj: Colleagues accused of murder

Bihar: अंचल अधिकारी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, साथियों पर हत्या का लगा आरोप; इस थाने में किया गया मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी और अंचल अधिकारी के ड्राइवर मोहम्मद इम्तियाज की सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दोस्त पर 5 लाख रुपये के कर्ज विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।

Suspicious death of the driver of the Zonal Officer in Kishanganj: Colleagues accused of murder
एक समूह चित्र में मृतक अपने दोस्त के साथ। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इम्तियाज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, इम्तियाज, जो ठाकुरगंज अंचल अधिकारी का ड्राइवर था, 16 फरवरी को देर रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली के साथ निकला था। बाद में वह बंगाल के खोरी बाड़ी थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिला था।
Trending Videos


पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मोहम्मद राजा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसने इम्तियाज से 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। सीमा खातून ने आशंका जताई है कि इसी वजह से उनके पति की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की बहन ने भी इम्तियाज के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को किशनगंज में पोस्टमार्टम करवा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद् में आंकड़ा बताकर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, JDU ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष का बयान 
मामले की पुष्टि करते हुए ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed