सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR Registered Against Kasba MLA Nitesh Singh and 4 Others for Threatening to Kill Advocate Over

Purnea News: लोजपा विधायक नितेश सहित 5 पर प्राथमिकी दर्ज, अधिवक्ता को सरेराह घेरकर दी थी जान से मारने की धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में कसबा विधायक नितेश सिंह पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। खजांची हाट थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। विधायक ने आरोपों को साजिश बताया है। पढ़ें पूरी खबर

FIR Registered Against Kasba MLA Nitesh Singh and 4 Others for Threatening to Kill Advocate Over
नितेश सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में लोजपा (रामविलास) के कसबा विधायक नितेश सिंह और उनके चार सहयोगियों के खिलाफ हत्या की धमकी देने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खजांची हाट (केहाट) थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

एफआईआर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता का आरोप है कि विधायक नितेश सिंह ने उन्हें सरेराह घेरकर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि विधायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे षड्यंत्र बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारिक विवाद से जुड़ा मामला
मामले की जड़ व्यापारिक लेन-देन और कथित धोखाधड़ी से जुड़ी बताई जा रही है। कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार के अनुसार, गौतम कुमार सिंह और नागेंद्र कुमार राय उनके पूर्व व्यवसायिक साझेदार थे। साझेदारी समाप्त होने के बाद उन पर करीब 80 लाख रुपये बकाया थे।

अधिवक्ता का कहना है कि भुगतान के लिए दिए गए चेक बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद पत्र (सीए 2215/24) दायर किया। आरोप है कि इसी कानूनी कार्रवाई से नाराज होकर आरोपी विधायक के प्रभाव का इस्तेमाल कर उन पर दबाव बना रहे हैं।

जान से मारने की धमकी का आरोप
शिकायत के मुताबिक, अधिवक्ता को रास्ते में रोककर न केवल अपमानित किया गया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। आवेदन में दावा किया गया है कि आरोपियों ने कहा कि वे विधायक के निर्देश पर उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। केस वापस नहीं लेने पर परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनका पीछा कर जान से मारने की नीयत से डराने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद् में आंकड़ा बताकर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, JDU ने क्या कहा?

पुलिस जांच में जुटी
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद केहाट थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। विधायक का नाम सीधे तौर पर एफआईआर में आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि अधिवक्ता के आवेदन पर कसबा विधायक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच की जा रही है।

वहीं, विधायक नितेश सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। यह मुझे फंसाने की साजिश है, सच्चाई जांच में सामने आ जाएगी।”

नितेश सिंह का फाइल फोटो

नितेश सिंह का फाइल फोटो

 

नितेश सिंह का फाइल फोटो

नितेश सिंह का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed