Live
Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद् में आंकड़ा बताकर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, JDU ने क्या कहा?
{"_id":"6997f6acfe9e3823bf0473bd","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-updates-bihar-budget-session-mahagathbandhan-protests-rjd-jdu-bjp-nitish-kumar-2026-02-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद् में आंकड़ा बताकर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, JDU ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session Live: बिहार विधान मंडल में विपक्ष ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला। सदन के बाहर महागठबंधन के विधायकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:33 PM, 20-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: भाजपा विधायक ने बोला विपक्ष पर हमला
भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जब भी विधानसभा 1990 से 2005 और 2005 से 2026 की चर्चा लाजिमी है। अगर हम अपना इतिहास नहीं जानेंगे तो भविष्य को कैसे संवारेंगे? उन्होंने एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में अब कानून का राज है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अपराधी किसी मंत्री के यहां शरण नहीं लेता है। वह सीधे जेल जाता है। जब सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता संभाली थी तब चारों तरफ हाहाकर था। लगता नहीं था कि बिहार पटरी पर आएगा। लालू परिवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तब उन्होंने नारा दिया था कि हमारा परिवार, विकसित परिवार। इसलिए इनलोगों ने जनता ने एक कोने में बैठा दिया। मिथिलेश तिवारी का विपक्ष ने विरोध किया।02:11 PM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद विधायक ने कहा- हमलोग मिलकर सरकार के खिलाफ बोलेंगे
राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि आपकी भी गठबंधन की सरकार है। हमलोग विपक्ष में भी गठबंधन में है। हमलोगों ने मिलकर कटौती प्रस्ताव लाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर है। महिलाएं बिहार में सुरक्षित नहीं है। अपराध पर अंकुश लगाने में सरकार फेल हो गई है। हमलोग मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।02:04 PM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद ने नहीं लगाया गृह विभाग के बजट का कटौती प्रस्ताव
विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर बहुजन समाजवादी पार्टी के एक मात्र विधायक सतीश प्रसाद, कांग्रेस विधायक कमरूल होदा और AIMIM के विधायक अख्तरूल ईमान ने कटौती प्रस्ताव लाया। राजद ने कटौती प्रस्ताव नहीं लाया। इसके बाद मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि संसदीय इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कटौती प्रस्ताव मुख्य विरोधी दल नहीं देकर एक सीट जीतने वाली पार्टी के नेता ने लाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल सोशल मीडिया पर अपराध के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरते रहते हैं। अनेक विपक्षी नेताओं के बयान रहते हैं। हमें तो यह लगता है कि कहीं सरकार और गृह विभाग के कार्यकलाप से मुख्य विपक्षी दल संतुष्ट तो नहीं है?12:55 PM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा- विपक्ष को ब्राह्मणों से परेशानी हो रही है
राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा कि जातिवादी लोगों की मानसिकता साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि विधायक संदीप सौरभ ने किसी जाति का नाम नहीं लिया। उन्होंने ब्राह्मणवाद का नाम लिया। ब्राह्मणवाद कोई जाति नहीं है। जहां तक जाति की बात है कि पिछड़ा और दलित की बात कही जा रही है। उन्होंने विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस तरह की शब्दों का प्रयोग कर बता रहे है कि वह किस तरह की मानसिकता के हैं। जो लोग गलत किए हैं, उन्हें मिर्ची लग रही है। इसके बाद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष के लोग ब्राह्मणवाद को समझते नहीं हैं। लेकिन, इन्हें ब्राह्मणों से काफी तकलीफ है। उन्होंने जिस ब्राह्मण का पैर तीनों लोकों के स्वामी भगवान कृष्ण अपने आंसुओं से करते हैं। जिस ब्राह्मण के बिना न शादी होती है और न श्राद्ध होती है। जिस ब्राह्मण ने भिक्षा मांगकर कासी हिन्दू विश्वविद्यालय बना दिया। आज इन्हें ब्राह्मण से परेशानी हो रही है।12:28 PM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विजय सिन्हा ने कहा- यह लोग समाज के साथ गद्दारी कर रहे हैं
माले विधायक संदीप सौरभ के बयान का भाजपा विधायक विरोध करने लगे। देखते ही देखते पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच नोंकझों होने लगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही से ब्राह्मण शब्द को हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत में सदन में जाति सूचक शब्द का प्रयोग नहीं करें। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सदस्यों से अपील है कि अगर उन्हें संविधान में विश्वास है तो इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करें। हर समाज का सम्मान होता है। वह संविधान और संवैधानिक संस्था के निर्णय पर प्रश्न कैसे उठा सकते हैं। उनकी मानसिकता साफ झलकती है। हर समाज का मैं सम्मान करता हूं। इस तरह की मानसिकता गलत है। आज देश को कमजोर करने में, समाज में जहर घोलकर वो राष्ट्र के हितैषी नहीं हो सकते हैं। मैं भी टेक्निकल कॉलेज में पढ़ता था। किस तरह से मुजफ्फपुर में रैगिंग करवाई जाती थी। उस समय सत्ता किसकी थी। मैं भूमिहार ब्राह्मण समाज से आता हूं। हॉस्टल से बाहर निकलने पर विवश किया गया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जातिगत भेदभाव से यह लोग बाबा साहेब के सपनों को तार तार करना चाहते हैं। यह लोग राष्ट्र के हितैषी नहीं है। यह लोग समाज के साथ गद्दारी करते हैं। विजय सिन्हा की इस बात पर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।12:21 PM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: माले विधायक ने यूजीसी इक्विटी गाइडलाइन को लागू करने का प्रस्ताव लाया
बिहार विधानसभा में माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि बिहार समेत विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव और उत्पीड़न का मामला सामने आता है। उन्होंने रोहित वेमुला केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी की ओर दी गई रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षक संस्थाओं में जाति आधारित उत्पीड़न के मामलों में 2019 से 2024 में 118 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके अलोक 2026 में इक्विटी गाइडलाइन की घोषणा की गई। लेकिन, इसे मजबूति से लागू करने की जगह ब्राह्मणवादी मानसिकता से प्रायोजित आंदोलन के बाद इसके स्थगित कर दिया गया। विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण स्थानों में जातीय उत्पीड़न को बिहार सरकार कानून लाकर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह मांग करती है कि अध्यादेश लाकर इसे कानून का रूप देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करे। साथ ही यूजीसी इक्विटी गाइडलाइन को लागू करने का प्रस्ताव पारित करने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: जदयू एमएलसी ने तंज कसते हुए क्या कहा?
जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि 23 फरवरी को गृह विभाग के बजट पर चर्चा होगी। आपके पास जितनी भी सूची है आप तैयार कर दे दें। सरकार इस पर अपना पक्ष रखेगी। बता देगी कि किस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। एमएलसी नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि 72 मुकदमों वाला सांसद इन्हें शरीफ लग रहा है। यह दुखद है।12:01 PM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राबड़ी देवी ने सरकार को विधान परिषद में घेरा
विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने बिहार में बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में छोटी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है। इनकी हत्या हो रही है। हर जिले में दुष्कर्म की घटना रोज हो रही है। सरकार इस पर क्या कार्रवाई कर रही है? उन्होंने कहा कि केवल फरवरी माह में 35 से अधिक दुष्कर्म के मामले हुए हैं। इसके बाद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि हमलोगों के पास पूरी सूची है। पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह विपल है। सरकार की चिंंता किसी शरीफ सांसद को उठाने में है। किसी सेवानिवृत आईपीएस को गर्दन पकड़कर थाने ले जाने में है। अपराधियों को पकड़ने में सरकार पूरी तरह विफल है। इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।11:35 AM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक ने पूछा स्वास्थ्य मंत्री से सवाल
भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में तीन विधानसभा के मरीज आते हैं। विभाग का कहना है कि संसाधन की उपलब्धता पर बिहार के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जैसे जवाब में है कि अल्ट्रासाउंड हो रहा है। जवाब दिया गया कि दवाई उपलब्ध है लेकिन दवा देने वाले महज तीन दिन ही अस्पताल में रहते हैं। कोविड के समय में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया लेकिन वह अब चालू नहीं है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण में मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है। क्या स्वास्थ्य विभाग के सचिव मेरे साथ उस अस्पताल का निरीक्षण करेंगे? इसके बाद मंत्री मंगल पांडेय ने निदेशक प्रमुख को निर्देश देता हूं कि विधायक नीतीश मिश्रा के साथ अस्पताल का निरीक्षण करें।11:22 AM, 20-Feb-2026