{"_id":"699827518aac4636fb03c2b8","slug":"video-abhishek-performed-at-pathwari-temple-19th-padyatra-on-15-march-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मां पथवारी मंदिर में दुग्धाभिषेक, 15 मार्च को निकलेगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मां पथवारी मंदिर में दुग्धाभिषेक, 15 मार्च को निकलेगी पदयात्रा
कोसीकलां। मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी के तत्वावधान में 19वीं पदयात्रा को लेकर शुक्रवार को मां पथवारी मंदिर परिसर में दुग्धाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
समिति के संरक्षक बिहारी लाल गोयल ने बताया कि इस बार 19वीं पदयात्रा दिनांक 15 मार्च को मां पथवारी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर मां नरी सेमरी मंदिर तक जाएगी। पदयात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। दुग्धाभिषेक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में राहुल सक्सेना, सौरभ बिछोरिया, हेमंत अग्रवाल, भोला ड्रेस वाले, संजय जयसवाल, कन्हैयालाल गोयल, भगवत मैथिल, दाऊ दयाल अग्रवाल, रमेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने माता के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।