{"_id":"6997d00f89f40f0bb9017c68","slug":"video-delhi-sarai-rohilla-phulera-unreserved-special-train-starts-operating-from-today-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू
यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (03 ट्रिप) संचालित की जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04402, फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल 21 से 23 फरवरी 2026 तक फुलेरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर शाम 6:05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, नीम का थाना, रींगस जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 कोच लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।