सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: RJD attacks NDA government, Rabri Devi Tejashwi, women violence

Bihar: लालू की पार्टी ने दुष्कर्म का आंकड़ा दिखा कहा- कानून मरा पड़ा है, जानिए नीतीश सरकार ने क्या जवाब दिया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Feb 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय जनता दल ने बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। विधान परिषद् में भी आंकड़ा बताकर नीतीश सरकार से जवाब मांगा। इसके बाद नीतीश सरकार की ओर से जवाब दिया गया। आइए जानते हैं, जवाब में क्या कहा गया?

Bihar News: RJD attacks NDA government, Rabri Devi Tejashwi, women violence
राजद ने अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल ने आज विधान परिषद् में छोटी बच्चियों के साथ हो रहे अपराध का मुद्दे को उठाया। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सरकार से पूछा कि बच्चियों के साथ रहे दुष्कर्म की घटना को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने बिहार में बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में छोटी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है। इनकी हत्या हो रही है। हर जिले में दुष्कर्म की घटना रोज हो रही है। सरकार इस पर क्या कार्रवाई कर रही है? उन्होंने कहा कि केवल फरवरी माह में 35 से अधिक दुष्कर्म के मामले हुए हैं। 
Trending Videos

Bihar Vidhan Sabha: 'ब्राह्मणवाद' पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत, विजय सिन्हा ने किसे गद्दार कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि हमलोगों के पास पूरी सूची है। पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह विपल है। सरकार की चिंता किसी शरीफ सांसद को उठाने में है। किसी सेवानिवृत आईपीएस को गर्दन पकड़कर थाने ले जाने में है। अपराधियों को पकड़ने में सरकार पूरी तरह विफल है। इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि 23 फरवरी को गृह विभाग के बजट पर चर्चा होगी। आपके पास जितनी भी सूची है आप तैयार कर दे दें। सरकार इस पर अपना पक्ष रखेगी। बता देगी कि किस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। एमएलसी नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि 72 मुकदमों वाला सांसद इन्हें शरीफ लग रहा है। यह दुखद है। 
 
राजद की ओर से एक आंकड़ा जारी किया गया। इसमें 14 मामलों का जिक्र किया गया। आइए जानते हैं राजद ने क्या आंकड़े पेश किए।
  • पटना के बिहटा में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म।
  • किशनगंज छह वर्षीय बच्ची से नाबालिग ने दुष्कर्म किया।
  • दरभंगा में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या।
  • पटना सिटी में लॉज की महिला मैनेजर से रेप की कोशिश; बचाने गए पति को पीटा गया।
  • सारण में इंजीनियरिंग नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। 
  • भागलपुर में दुष्कर्म व हत्या मामले में पीड़िता को न्याय के लिए भटक रही।
  • लखीसराय में फूल तोड़ने निकली आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। 
  • भोजपुर में यूपी की डांसर के साथ भोजपुर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
  • रोहतास में स्कूल जाते समय आठ साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया।
  • सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची के ऊपर प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड, हालत गंभीर है।
  • नवादा में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या हुई।
  • मुंगेर के तारापुर में मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म हुआ।
  • नवादा में जंगल में दो युवकों ने युवती के साथ की दरिंदगी की।
  • बेगूसराय में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विपक्ष को सरकार ने दिया जवाब
विधान परिषद में विपक्ष के सवाल के बाद राज्य सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें राजद की ओर से जारी की गई दुष्कर्म के मामले में क्या कार्रवाई हुई? सबकी जानकारी दी। आइए जानते हैं विपक्ष ने सवाल पर नीतीश सरकार की ओर से क्या जवाब दिया गया।

 

क्रमांक अपराध की जानकारी क्या कार्रवाई हुई?
1 04 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज, गिरफ्तारी
2 06 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ
3 दरभंगा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के पश्चात हत्या विशेष टीम गठित
4 पटना सिटी में लॉज की महिला मैनेजर से रेप की कोशिश मामला दर्ज
5 सारण में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
6 भागलपुर में दुष्कर्म व हत्या जांच जारी
7 लखीसराय में 08 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म मामला दर्ज
8 भोजपुर में डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म प्राथमिकी दर्ज
9 रोहतास में स्कूल जाते समय 08 वर्षीय बच्ची का अपहरण व दुष्कर्म एक गिरफ्तार
10 सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
11 नवादा में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या जांच जारी
12 तारापुर में भांजी के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
13 नवादा के जंगल में युवती के साथ दरिंदगी आरोपी गिरफ्तार
14 बेगूसराय में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed