सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bengal Election: Giriraj Singh targets Mamata Banerjee and Rahul Gandhi, BJP TMC Bihar News

Bengal Election: गिरिराज सिंह बोले- बंगाल में अब शरिया कानून नहीं चलेगा, राहुल गांधी के बारे में क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप भी लगाया। इसके अलावा केरला स्टोरी पर भी बयान दिया। आइए जानते गिरिराज सिंह ने क्या क्या बातें कहीं?

Bengal Election: Giriraj Singh targets Mamata Banerjee and Rahul Gandhi, BJP TMC Bihar News
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में कानून का राज समाप्त हो चुका है और आने वाले समय में वहां भाजपा की सरकार बनेगी।
Trending Videos

 

शुक्रवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में चुनाव आयोग को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब कानून का राज चलेगा, शरिया कानून नहीं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है और ममता सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग भगवान श्रीराम के वंशज हैं, न कि बाबर या औरंगजेब के। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की गलतफहमी दूर करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू की पार्टी ने दुष्कर्म का आंकड़ा दिखा कहा- कानून मरा पड़ा है, जानिए नीतीश सरकार ने क्या जवाब दिया?

राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाया?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके बयान गैर-जिम्मेदाराना हैं और वे देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश और विदेश में भारत की आलोचना करते हैं, जबकि विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।


केरला स्टोरी 2 के बारे में क्या कहा?

फिल्म केरला स्टोरी 2 को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई को सामने लाती है और निर्माताओं को देश के सामने सच दिखाने का अधिकार है। उनके मुताबिक, यदि सच्चाई सामने नहीं आएगी तो युवाओं में भ्रम की स्थिति बनेगी। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की ‘घर वापसी’ संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीयों की पहचान राम के वंशज के रूप में है, न कि बाबर के।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed