सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GRP solves blind murder mystery in Rewari; youth killed over gambling rivalry

जीआरपी ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी: जुआ की रंजिश में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार व दो की तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

जीआरपी के अनुसार चारों आरोपी पहले दुकानों और अन्य स्थानों पर चोरी करते थे। बाद में उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चुराना शुरू किया। उनके खिलाफ गाजियाबाद व जीआरपी थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

GRP solves blind murder mystery in Rewari; youth killed over gambling rivalry
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जीआरपी ने 13 फरवरी को दिल्ली से आने वाली पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में मिले युवक के शव के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जुआ खेलते समय हुई मारपीट की रंजिश में युवक को मौत के घाट उतारा गया।

Trending Videos


जीआरपी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद टॉयलेट में एक यात्री ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान मिले, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ। शिनाख्त के प्रयास विफल रहने पर पोस्टमार्टम के बाद तकनीकी जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतक की पहचान गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय कर्ण के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। इस मामले में नंदग्राम के आदर्श नगर निवासी रणजीत और मथुरा के गिडोह निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मेरठ निवासी आयान और साहिबाबाद निवासी सुरेश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

जुआ खेलते समय हुई थी मारपीट
पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी मिलकर रेलवे स्टेशनों व अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सभी जुआ खेलने के भी आदी थे। कुछ दिन पहले जुआ खेलते समय रणजीत और कर्ण के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें कर्ण ने रणजीत के साथ मारपीट कर दी थी। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।

शराब पिलाकर की हत्या
12 फरवरी की रात रणजीत ने कर्ण को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन बुलाया। वहां पहले से मौजूद विनोद, सुरेश और आयान के साथ सभी ने एक खड़ी ट्रेन में बैठकर शराब पी। नशे की हालत में पहले आयान ने कर्ण को लात मारी, फिर उसे ट्रेन से उतारकर बेरहमी से पीटा गया। सिर पर पत्थर से वार करने के बाद उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने पहले शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, फिर साक्ष्य छिपाने के इरादे से ट्रेन के टॉयलेट में डाल दिया।



पहले से दर्ज हैं चोरी के मामले
जीआरपी के अनुसार चारों आरोपी पहले दुकानों और अन्य स्थानों पर चोरी करते थे। बाद में उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चुराना शुरू किया। उनके खिलाफ गाजियाबाद व जीआरपी थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed