सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Loot with woman in jalandhar

Video: दिनदहाड़े महिला पर हमला, विदेशी मुद्रा व पासपोर्ट भरा पर्स लेकर बदमाश फरार; तमाशबीन बने रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी मदद के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया। पुलिस चौकी किशनगढ़ के प्रभारी एएसआई राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Loot with woman in jalandhar
महिला का पर्स छीनता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर देहात के किशनगढ़–करतारपुर रोड पर गांव फरीदपुर स्टॉप के पास दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कपूरथला निवासी ज्योति रानी एक्टिवा पर दुगरी गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
Trending Videos


शक होने पर ज्योति रानी ने फरीदपुर स्टॉप पर एक्टिवा खड़ी की और पास की दुकानों में जाने लगीं, तभी एक बदमाश दुकान के अंदर घुसकर उनका पर्स छीनने लगा। विरोध करने पर लुटेरे ने तेजधार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद ज्योति रानी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल पकड़ ली, लेकिन हथियारों की नोक पर आरोपी पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़िता के पर्स में करीब 20 हजार रुपये की विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी मदद के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया। पुलिस चौकी किशनगढ़ के प्रभारी एएसआई राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed