Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ratlam News: Youths Create Ruckus Over DJ at Wedding, Groom Pulled from Horse, Mother Attacked with Sword
{"_id":"699f25a9a9af24141c0ee796","slug":"a-dispute-over-not-having-a-dj-led-to-a-fight-the-groom-was-thrown-off-the-horse-and-the-mother-was-stabbed-with-a-sword-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3993233-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: बारात में डीजे को लेकर युवकों ने मचाया उत्पात, दूल्हे को घोड़ी से गिराया, मां पर तलवार से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: बारात में डीजे को लेकर युवकों ने मचाया उत्पात, दूल्हे को घोड़ी से गिराया, मां पर तलवार से वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 04:02 PM IST
Link Copied
जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरी में शादी समारोह के दौरान डीजे लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बारात में मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने बारातियों से झगड़ा करते हुए दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया और दूल्हे की मां पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर ग्राम भेरूपाड़ा से एक युवती की बारात मथुरी पहुंची थी। बारात निकाली जा रही थी और दूल्हा घोड़ी पर सवार था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बारातियों से पूछने लगे कि शादी में उनका डीजे क्यों नहीं लगाया गया।
दुल्हन की मां राधाबाई पारगी के अनुसार उन्होंने जब युवकों से विवाद का कारण पूछा तो आरोपी आशीष मोरी ने लकड़ी से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अन्य आरोपियों ने बारातियों के साथ मारपीट की और दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया। बीच-बचाव करने पहुंची दूल्हे की मां संतोषबाई पर आरोपी अंकित मईड़ा ने तलवार से वार कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर आंख के पास गंभीर चोट आई।
मारपीट में सीताराम, अमृत, नंदू डामर सहित छह अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद दूल्हा कन्हैयालाल बारातियों के साथ दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी आशीष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी, ध्रुव, राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा निवासी ग्राम मथुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296(ए), 115(2), 351(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डीजे को लेकर विवाद सामने आया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने भविष्य में उनका डीजे न लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।