{"_id":"69a016eeb1a47a665106951b","slug":"accountant-demands-mobile-worth-rs-54000-from-accused-trapped-by-lokayukta-caught-red-handed-by-lokayukta-katni-news-c-1-1-noi1360-3994139-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Katni News: फाइल आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायत के बाबू ने मांगा महंगा मोबाइल, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: फाइल आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायत के बाबू ने मांगा महंगा मोबाइल, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 05:04 PM IST
Link Copied
जिले में रिश्वतखोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित कर्मचारी से फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत में मोबाइल फोन मांगने वाले जिला पंचायत के एक बाबू को जबलपुर लोकायुक्त ने 5 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
जबलपुर लोकायुक्त टीआई ब्रजमोहन नरवरिया के अनुसार वर्ष 2024 में लोकायुक्त कार्रवाई में ट्रैप हुए सह आरोपी आशीष कुमार दुबे निलंबित चल रहे थे और बहाली के लिए पिछले एक वर्ष से जिला पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि स्थापना शाखा में पदस्थ लेखापाल सतेंद्र सोनी ने बहाली में मदद करने के बदले 54 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन देने की मांग की।
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त की पांच सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपये के 10 केमिकल युक्त नोटों के साथ 5 हजार रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शिकायतकर्ता आशीष दुबे ने बताया कि वर्ष 2023 में एक अन्य मामले में सह आरोपी होने के कारण वे निलंबित थे। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद 2025 में राहत संबंधी आदेश जारी हुए, लेकिन फाइल आगे बढ़ाने के लिए स्थापना शाखा के बाबू ने मोबाइल फोन की मांग की। अनुरोध करने पर किस्तों में भुगतान की बात तय हुई और पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये देते समय लोकायुक्त ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि कटनी जिले में नौ दिनों के भीतर रिश्वतखोरी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे जिले में भ्रष्टाचार के मामलों पर सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।