फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dandiya, Garba and cultural performances enthralled the audience.

Rewari News: डांडिया, गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Sat, 24 Oct 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dandiya, Garba and cultural performances enthralled the audience.
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट खिलाड़ी व पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पंजाबी समाज एवं पंजाबी महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में पंजाबी भवन में रंगारंग सांस्कृतिक एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और विशिष्ट अतिथि प्रीति मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामायण मंचन से हुई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इसके बाद प्रोफेशनल गरबा डांस ग्रुप की प्रस्तुति पर सभागार में मौजूद लोग झूम उठे। डांडिया, मनोरंजक खेलों और लकी ड्रॉ ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।
डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि त्योहारों के दौरान ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। प्रीति मलिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

आयोजन में पंजाबी महिला मंच की सदस्याओं संगीता खुराना, अनु बहल, अनीता भयाना, सुमन चक्रवर्ती, पिंकी चांदना, सीमा चराया, खुशबू नरूला, रीना बाउंट्रा, अलका मलिक, रमनदीप, उषा सहगल और तमन्ना सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed