सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to make historical monuments tourist destinations

Rewari News: ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand to make historical monuments tourist destinations
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से मुलाकात करते रेवाड़ी निवासी विवेक भाटोटिया। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। विकास नगर निवासी विवेक भाटोटिया ने चंडीगढ़ में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से मुलाकात कर रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास कर उन्हें पर्यटन स्थल बनाने की मांग की।
Trending Videos

विवेक भाटोटिया ने धारुहेड़ा चुंगी स्थित छतरियों का समूह, बड़ा तालाब एवं सोलाराही तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से सोलाराही और बड़ा तालाब से दूषित पानी को हटाकर स्वच्छ जल भरवाने और इन स्थलों पर बोटिंग सुविधा शुरू कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तालाबों से अतिक्रमण हटाने, सप्ताह में एक बार लाईट एवं साउंड शो आयोजित करने, स्थायी रूप से आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करने और सुरक्षा के लिए स्थाई चौकीदार नियुक्त करने की भी मांग की।
धारुहेड़ा चुंगी स्थित छतरियों के समूह के संदर्भ में भी विवेक भाटोटिया ने चौकीदार की नियुक्ति, आकर्षक लाइटिंग एवं सौंदर्यीकरण करवाने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत होली चाइल्ड स्कूल द्वारा करवाई गई चारदीवारी, सफाई कार्य एवं स्थापित अशोक वाटिका की जानकारी भी मंत्री को दी।
इस अवसर पर विवेक भाटोटिया ने टीम ‘आई लव रेवाड़ी’ द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक सफाई अभियानों की भी विस्तृत जानकारी दी और बताया कि टीम ने ऐतिहासिक छतरियों के समूह, बड़ा तालाब एवं सोलाराही तालाब की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed