{"_id":"69ba991848527778c10fea14","slug":"devotees-offered-prayers-at-baba-meetha-wala-dham-during-the-52nd-fair-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-235231-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाबा मीठा वाला धाम में 52वें मेला महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाबा मीठा वाला धाम में 52वें मेला महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
बाबा मीठा वाला धाम में पूजा अर्चना करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाबा मीठा वाला धाम के 52वें मेला महोत्सव पर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को फूल-मालाएं अर्पित कर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दूर-दूर से लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचे। मेले के मद्देनजर कई दुकानदार भी एक दिन पहले ही पहुंच गए थे।
धाम परिसर में बाबा मीठा वाला के साथ शिव परिवार, राधा-कृष्ण, श्याम बाबा, वैष्णो माता, विष्णु-लक्ष्मी, राम दरबार, हनुमान जी, साईं राम, नरसिंह भगवान, नवग्रह और शनि देव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। बताया कि यहां प्रत्येक अमावस्या पर हवन, सत्संग और भजन-कीर्तन नियमित रूप से आयोजित होंगे।
इस अवसर पर सूबेदार हरि सिंह, विशंभर साहब, सहीराम, प्रधान सेवक हरिंद्र, वेद प्रकाश, रविंद्र आशावादी, सरदार सिंह पंच, ज्ञानेंद्र , राजेंद्र शर्मा, ओम कुमार और कर्मवीर पंच सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Trending Videos