फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dharuhera residents still have to run to Rewari for treasury work.

Rewari News: धारूहेड़ा के लोगों को अब भी ट्रेजरी कार्यों के लिए रेवाड़ी की दौड़

Thu, 06 Aug 2026 04:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
Dharuhera residents still have to run to Rewari for treasury work.
धारूहेड़ा। औद्योगिक नगर धारूहेड़ा में उप खजाना कार्यालय खोलने की मुख्यमंत्री की घोषणा और विभागीय स्वीकृतियों के बावजूद यह आज तक शुरू नहीं हो पाया है। विभाग ने कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी है लेकिन भवन उपलब्ध न होने से कामकाज अभी भी जिला मुख्यालय रेवाड़ी से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में कार्यालय की अनुपस्थिति प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। सरकार की घोषणाएं और विभागीय आदेश केवल फाइलों तक सीमित रह गए हैं। खजाना एवं लेखा विभाग के महानिदेशक ने 23 जनवरी 2025 को कोषाधिकारी रेवाड़ी को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इन निर्देशों में हरियाणा महालेखाकार से अनुमोदन लेने और भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से एसबीआई धारूहेड़ा शाखा को सरकारी लेन-देन के लिए अधिकृत करने को कहा गया था। नियमानुसार स्टाफ की तैनाती के निर्देश भी दिए गए थे। विभागीय स्तर पर अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, फिर भी भवन की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजाना विभाग की पदोन्नति सूची के अनुसार सोनू कुमार यादव को सहायक के पद पर धारूहेड़ा उप-खजाना के लिए नियुक्त किया गया है। कार्यालय अस्तित्व में न होने के कारण यह सवाल है कि कर्मचारी कहां से कार्य कर रहे हैं। उप खजाना कार्यालय शुरू न होने से स्थानीय उद्योगपतियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों पर असर पड़ रहा है।

ट्रेजरी से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को करीब बीस किलोमीटर दूर रेवाड़ी जाना पड़ता है। कार्यालय शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और रेवाड़ी ट्रेजरी पर कार्यभार भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed