{"_id":"69ab17fcfbc9931f9d09019e","slug":"dont-keep-complaints-pending-at-resolution-camps-adc-rewari-news-c-198-1-rew1001-234598-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर की शिकायतों को न रखें लंबित : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर की शिकायतों को न रखें लंबित : एडीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। समाधान शिविर पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत: डीपीआरओ
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए।
विभागीय अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निदान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करना भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करना सुनिश्चित करें।
समाधान शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही विभाग से संबंधी सरकार की योजनाओं बारे भी लोगों को जानकारी दें, ताकि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।
एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को उक्त पोर्टल पर समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos