सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Six buffaloes worth Rs 8 lakh stolen from village Jhal

Rewari News: गांव झाल में आठ लाख रुपये की छह भैंसे चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six buffaloes worth Rs 8 lakh stolen from village Jhal
विज्ञापन
कोसली। शुक्रवार रात गांव झाल में एक किसान की छह भैंसें चोरी हो गईं। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में किसान प्रवीन कुमार ने बताया कि वह शाम को पशुओं को चारा-पानी करने और दूध निकालने के बाद नोहरे में बांधकर घर आ गए थे। सुबह करीब चार बजे जब वह पशुओं को चारा डालने के लिए नोहरे में पहुंचे तो वहां से छह भैंसें गायब मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव झाल से छह भैंस चोरी होने की शिकायत मिली है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed