सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dust storm changes weather, brings relief from heat

Rewari News: धूलभरी आंधी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dust storm changes weather, brings relief from heat
रेवाड़ी में शनिवार की शाम को अचानक बदले मौसम के बीच चली धूलभरी आंधी में बच्चे को संभालती महिला।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को मौसम सुहावना बना रहा। सुबह तेज धूप रहने के बाद भी तापमान सामान्य से कम रहने के कारण लोगों को गर्मी का कम अहसास हुआ। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और धूलभरी आंधी चलने लगी। तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। कुछ देर बाद फिर धूप निकल आई लेकिन हवा चलने से तापमान नियंत्रित रहा।

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों में मौसम परिवर्तन को लेकर उत्साह देखने को मिला। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में 2 जून तक मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 1 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
इस दौरान कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed