{"_id":"6a2ef1c0ad8a0aea0c01a87d","slug":"two-groups-clash-over-land-dispute-four-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-240236-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जमीन विवाद में दो पक्ष मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जमीन विवाद में दो पक्ष मारपीट, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवाड़ी। गांव जोजाका में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और फरसा चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रेफर किया गया है।
गांव के खसरा नंबर-6 की करीब तीन बीघा दो बिस्वा जमीन को लेकर जगदीश और इदरीश पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह जगदीश अपने समर्थकों के साथ खेत पर पहुंचा, जहां पहले से बोई गई बाजरे की फसल को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विरोध करने पर विवाद मारपीट में बदल गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बढ़ने पर झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि हमले में लाठी-डंडों और फरसों का इस्तेमाल किया गया।