सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pledge for cow protection taken during the religious discourse.

Rewari News: कथा में गो संरक्षण का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pledge for cow protection taken during the religious discourse.
दडौली में आयोजित कार्यक्रम में एकजुट गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्रीमद्भागवत सेवा आश्रम दडौली में स्वामी समर्पणानंद महाराज और नीरज की ओर से गो कथा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गो संरक्षण का संकल्प लिया।

स्वामी समर्पणानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत शरणानंद महाराज परम गो भक्त थे। वे जीवनभर गो सेवा, सुरक्षा और उनके लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था को लेकर लोगों को प्रेरित करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार का दायित्व है कि वह गो माता की रक्षा, सेवा और पूजा-अर्चना करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो विज्ञान संकल्प कथा वाचक नीरज ने कहा कि लोगों को अपने घरों में गाय पालने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने दस हजार परिवारों में गौ माता पालन का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौ आधारित जीवनशैली और वैदिक पद्धति को अपनाकर समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

गोरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के पिता शीशराम यादव को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आशावादी ने कहा कि देशभर में गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर प्यारेलाल यादव, गजराज महाराज मालडां, वेदपाल शास्त्री, कंवर सिंह पुरोहित, रामेहर यादव, हरलाल साहब, बलवंत साहब, राकेश प्रधान, नीरज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed