पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Eating nutrient-rich food provides strength: Dinesh Kapoor

पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने से मिलता है बल : दिनेश कपूर

Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eating nutrient-rich food provides strength: Dinesh Kapoor
नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एकजुट गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार की ओर से नेहरू पार्क में पहला सुख-निरोगी काया विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने से शरीर को बल और तेज मिलता है।
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने भी स्वस्थ रहने के तरीके बताए। वक्ताओं ने कहा कि भोजन से ही रस, रक्त, मांस, मज्जा व ओज का निर्माण होता है। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

जंक फूड का प्रचलन बढ़ रहा है जो आसानी से नहीं पचता। जंक फूड का सेवन करने से तमाम बीमारियां होती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फल, सब्जियां, दूध, घी व शुद्ध आहार आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी, समाजसेवी राजेंद्र सिंह यादव और उपप्रधान हेमंत ग्रोवर ने योगासन करने की अपील की। संस्था की महिला संयोजक शशि जुनेजा, महिला प्रधान निशा सीकरी और शिक्षाविद प्रीति कपूर ने बच्चों की दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

हेल्थ एंड वेलनेस कोच आशु आहुजा ने सभी को एरोबिक्स का आनंद दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री आशा मखीजा, सुनीता शास्त्री, उपप्रधान कुलदीप सोनी, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, सोनिया कपूर, डॉ देवेंद्र कुमार, पूर्व नगर परिषद प्रधान सरोज भारद्वाज, नेहरू पार्क सुधार समिति के प्रधान रामचंद्र अग्गी, विनोद गुप्ता और मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed