सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Emphasis on adopting yoga, pranayama and indigenous

Rewari News: योग, प्राणायाम और स्वदेशी अपनाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on adopting yoga, pranayama and indigenous
गौ क्रांति गौशाला में आयोजित पतंजलि परिवार की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व योग साधक।स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार के तहत कार्यरत पांच प्रमुख संगठनों की बैठक गो क्रांति गोशाला अंसल टाउन में दलीप सिंह शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व जिला प्रभारी डॉ. युद्धवीर आर्य ने नियमित योग, प्राणायाम और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बंद पड़ी योग कक्षाओं को शुरू करने का आग्रह किया।
Trending Videos

जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे योग शिक्षकों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गोसेवक स्वामी केशवदास ने यज्ञ, योग और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गो सम्मान अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने संगठन की प्रगति को देखते हुए दयाराम आर्य को जिला प्रभारी पद पर यथावत बनाए रखने का समर्थन किया। मुकेश कुमार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का नया जिला प्रभारी सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। पूर्व राज्य प्रभारी प्रदीप डागर ने सभी का आभार जताते हुए संगठन में एकता और अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया। बैठक में विभिन्न पदाधिकारी, योग शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed