{"_id":"69b5944b874f4e0e910ab412","slug":"farmer-hurt-by-sc-st-case-commits-suicide-in-rewari-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एससी-एसटी केस से आहत किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पड़ोसी परिवार को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एससी-एसटी केस से आहत किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पड़ोसी परिवार को ठहराया जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के रेवाड़ी में एक किसान ने सुसाइड कर लिया। किसान एससी-एसटी एक्ट के चलते तनाव में था। रात में किसान ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
रेवाड़ी के गांव जखाला में एससी- एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होने से आहत 45 वर्षीय किसान कपिल देव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसान ने पड़ोसी परिवार पर झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मृतक के बेटे लव यादव ने बताया कि उनका परिवार खेतों में बने मकान में रहता है। जमीन को लेकर पड़ोसी परिवार से विवाद चल रहा था। 11 मार्च को हुए झगड़े के बाद पड़ोसी 80 वर्षीय बलबीर सिंह ने उनके पिता कपिल देव, उसकी माता, दादी, ताई और उसके खिलाफ शिकायत दे दी।
पुलिस ने 13 मार्च को सभी के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। लव का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद उसके पिता काफी परेशान रहने लगे थे। वह मानसिक रूप से आहत थे। इसी कारण रात को उन्होंने घर में आत्महत्या कर ली।
Trending Videos

सुबह लगा घटना का पता
परिजनों के अनुसार रात को सभी लोग सो गए थे। सुबह काफी देर तक कपिल देव कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का कहना है कि कपिल देव ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में भी पड़ोसी द्वारा झूठा केस दर्ज करवाने का जिक्र किया है।
दूसरे पक्ष ने दी थी शिकायत
शिकायत में बलबीर सिंह ने बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में बने कमरे के सामने बैठा था और सरसों की लावणी कर रहा था। उसी दौरान भोली और राजेश देवी वहां आईं और झगड़ा शुरू कर दिया। बाद में कपिल देव, लव यादव और अन्नु भी मौके पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्द कहे और लोहे की रॉड व लात-घूसों से हमला कर दिया। इस दौरान 20 हजार रुपये भी छीन लिए।
एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक और उसके परिवार के खिलाफ पहले एससी, एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ था। मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। -विद्यानंद, डीएसपी, कोसली ।