सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Financial literacy function organized at Gramin Bank branch Jatu Sana

Rewari News: ग्रामीण बैंक शाखा जाटू साना में वित्तीय साक्षरता समारोह आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Financial literacy function organized at Gramin Bank branch Jatu Sana
सरकारी योजनाओं पर आयोजित शिविर में भाग लेते ग्रामीण व बैंक कर्मी।स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा ग्रामीण बैंक की जाटूसाना शाखा में वित्तीय साक्षरता समारोह का आयोजन वीरवार को किया गया। इसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
Trending Videos

शाखा प्रबंधक रूपेंद्र यादव और अंकित ढूल ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है। वहीं बीपीएल कार्ड धारकों को हरियाणा सरकार की ओर से अतिरिक्त 50 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
वित्तीय साक्षरता सलाहकार जय सिंह दहिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और स्वयं सहायता समूहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो-दो लाख रुपये के क्लेम तीन पॉलिसी धारकों के नामांकितों को दिए गए हैं। इनमें जाटूसाना निवासी जतिन, भोहतवास निवासी कल्पना यादव और परखोतमपुर निवासी राजेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed