{"_id":"6a553b74fe144fd19b07624d","slug":"five-college-students-achieved-black-belts-in-taekwondo-rewari-news-c-198-1-rew1003-241818-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महाविद्यालय की पांच छात्राओं ने ताइक्वांडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महाविद्यालय की पांच छात्राओं ने ताइक्वांडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट
Tue, 14 Jul 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित करती प्राचार्या डॉ.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सेक्टर 18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की पांच छात्राओं ने ताइक्वांडो स्पर्धा में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली छात्राओं में बीए तृतीय वर्ष की काजल, बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति, बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्रियंका यादव, बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रिया तथा बीए द्वितीय वर्ष की रितु शामिल हैं। इन छात्राओं ने लगातार अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी।
महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि छात्राओं ने कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं खेलों में आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक नरेंद्र सिंह, डॉ. सुनीता, खेल प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह तथा ताइक्वांडो कोच दीपचंद ने भी सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।