सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HSVP is preparing to build a new STP, sectors will benefit

Rewari News: एचएसवीपी की नया एसटीपी बनाने की तैयारी, सेक्टरों को मिलेगा लाभ

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
HSVP is preparing to build a new STP, sectors will benefit
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीवर के पानी की समस्या को बेहतर तरीके से संभालने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से प्राथमिक सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos

सर्वे पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया तेज की जाएगी। 30 एमएलडी पानी साफ होगा। अभी शहर के कई सेक्टरों का सीवर पानी पूरी तरह से शोधित नहीं हो पाता, जिससे पुराने एसटीपी पर दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए नया प्लांट बनाने की योजना तैयार की गई है। प्रस्तावित एसटीपी बनने के बाद सेक्टर- 1, सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-18 और सेक्टर-19 से निकलने वाले सीवर के पानी को पूरी तरह साफ किया जा सकेगा।
नया एसटीपी बनने से शहर की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार होगा। इससे गंदे पानी के खुले में जाने की समस्या कम होगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। सीवर के पानी को वैज्ञानिक तरीके से साफ करके उसका सही उपयोग किया जा सकेगा।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसटीपी पर ज्यादा निर्भरता
वर्तमान में जनस्वास्थ्य विभाग के एसटीपी पर काफी हद तक निर्भरता है जहां पहले से ही शहर के अन्य इलाकों का पानी ट्रीट किया जा रहा है। ऐसे में नए प्लांट के बनने से इस दबाव को कम किया जा सकेगा और हर क्षेत्र के पानी का अलग-अलग प्रबंधन बेहतर तरीके से हो पाएगा।

शोधित पानी का भविष्य में हो पाएगा उपयोग
शोधित पानी का उपयोग भविष्य में पार्कों, हरियाली और अन्य कामों में किया जा सकता है। इससे साफ पानी की बचत भी होगी और भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। पहले भी कुछ जगहों पर ट्रीट किए गए पानी का इस्तेमाल खेती के लिए किया जाता रहा है जिससे किसानों को लाभ मिला था।

जनस्वास्थ्य विभाग के तीन एसटीपी चल रहे
बता दें कि शहर में फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग के तीन एसटीपी चल रहे है, जिसमें नसियाजी रोड पर 16 व आठ एमएलडी तथा कालूवास गांव में 10 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चल रहा है। इस शोधित पानी को पाइपलाइन के माध्यम से साहबी बराज में छोड़ा जा रहा है।

वर्जन:
एचएसवीपी से अपना एसटीपी बनाने के लिए पत्राचार किया गया है। इस पर कार्य किया जा रहा है। सर्वे के बाद ही योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

- नवीन कुमार, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed