सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The portal did not work on the first day of admission to polytechnic colleges

Rewari News: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के पहले दिन नहीं चला पोर्टल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The portal did not work on the first day of admission to polytechnic colleges
विज्ञापन
रेवाड़ी। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के पहले दिन सोमवार को पोर्टल ही नहीं चला इससे आवेदन नहीं हो पाए। हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचएसटीईएस) ने सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री के लिए दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया था।
Trending Videos

10वीं के आधार पर दाखिले को लेकर 20 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है हालांकि पोर्टल में सुधार किया जा रहा है जो मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो पॉलीटेक्निक संस्थान लिसाना व धामलावास संचालित हैं। दोनों संस्थान में विभित्र ट्रेड को मिलाकर 780 सीटें हैं। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। संस्थानों में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाती है।
विद्यार्थी दाखिले से संबंधित जानकारी कॉलेज में पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं। पिछले वर्ष आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई थी। जून में प्रथम काउंसलिंग होगी। विद्यार्थी उसी वेबसाइट पर संबंधित तिथि तक अपनी ब्रांच व संस्थान की चॉइस भरकर लॉक करेंगे।
इसके बाद वेबसाइट पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिस भी विद्यार्थी को जहां सीट अलॉटमेंट होगी उसे अपने सभी डॉक्यूमेंट के साथ उसी संस्थान में जाकर फीस जमा करानी होगी। तभी एडमिशन प्रोसेस पूरा होगा।

दाखिले के लिए ये हैं जरूरी कागजात


कागजात की जरूरत है। उनमें 10वीं मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक अकाउंट पास बुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र में कैटेगरी व स्टेटस इनकम वेरिफाइड होनी चाहिए।
विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम परिवार पहचान पत्र में मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए। 12वीं बेस पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं व सीधे द्वितीय वर्ष के लिए 12वीं (नॉन मेडिकल) या आईटीआई है तथा दोनों स्तरों पर प्रवेश बिना टेस्ट के 10वीं या 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर ही होगा। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर आवेदन करें। जिस भी संस्थान में जो आवेदन आएंगे उनकी ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन होगी। इसके बाद वेबसाइट पर मेरिट डिस्प्ले होगी।


लिसाना कॉलेज में सीटें

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60,मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60, सिविल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल इंजी. में 60 व इलेक्ट्रॉनिक इंजी. में 60 सीटें शामिल हैं। धामलावास पॉलिटेक्निक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंगमें 60, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 30 व इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल में 30 सीटें शामिल हैं। इस साल प्लास्टिक टेक्नोलॉजी नया कोर्स भी मिला है। उसमें 60 सीटें हैं लेकिन कुछ औपचारिकताएं फिलहाल बाकी है। औपचारिकता पूरी होने के बाद ही इस कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई


लिसाना संस्थान के एडमिशन नोडल अधिकारी धर्मपाल यादव ने बताया कि ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले विद्यार्थी अपने जरूरी कागजात बनवा लें, ताकि उनको आवेदन करते समय कोई दिक्कत नहीं आए। इन कागजातों में कैटेगरी सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट और हरियाणा के निवासियों के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी है। संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed