सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nomination papers for municipal elections will be filed from today.

Rewari News: नगर निकाय चुनाव को लेकर आज से नामांकन पत्र होंगे दाखिल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers for municipal elections will be filed from today.
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव को लेकर उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
Trending Videos

इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 28 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे और उसी दिन प्रतियोगी उम्मीदवारों तथा पोलिंग स्टेशनों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। यदि किसी कारणवश पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ती है तो 12 मई को मतदान दोबारा कराया जाएगा।
वहीं मतों की गणना 13 मई को सुबह 8 बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि चेयरमैन पद के उम्मीदवार लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 202 में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। वहीं पार्षद पद के लिए अलग-अलग स्थानों पर नामांकन की व्यवस्था की गई है।
नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से 11 तक के उम्मीदवार नया मॉडल टाउन स्थित सेक्टर-1 में ईओ एचएसवीपी कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वार्ड नंबर 12 से 22 तक के उम्मीदवार हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महाप्रबंधक कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 23 से 32 तक के उम्मीदवार लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय के कमरा नंबर 113 में नामांकन दाखिल करेंगे।


नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए नामांकन

डीसी ने बताया कि नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए उपमंडल अधिकारी ना. सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका धारूहेड़ा में चेयरमैन व वार्ड नंबर 1 से 18 के पार्षद पद के उम्मीदवार तहसील कार्यालय धारूहेड़ा में अपना नामांकन दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed